फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरटेल टावर से चार लाख की बैट्रियां चोरी

Sat, 29 Aug 2015 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 कस्बे के बाहर लगे एयरटेल टावर में बदमाशों ने धावा बोलकर लाखों रुपये कीमत की बैटरियां चोरी कर ले गए। सुबह जागने पर टावर से बैट्रियां गायब देख गार्ड के होश उड़ गए। गार्ड ने घटना की रिपोर्ट थाना खन्ना में दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस की निष्क्रियता के चलते क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद है। जिसके चलते चोर घटनाओं को अंजाम देकर दे रहे है। गुरुवार की रात कस्बा खन्ना के बाहर बने एयरटेल मोबाइल टावर में 15 बैटरियां रखी थी। रात होने पर गार्ड दूसरे कमरे में जाकर सो गया। मौका पाकर बैट्री रूम में घुसे बदमाशों ने बैट्री बैंक से 15 बैट्रियां चुरा ले गए। बैट्री चोरी होने की खबर गार्ड ने संबंधित अधिकारियों को दी, इन बैटरियों की कीमत चार लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। घटना की रिपोर्ट थाना खन्ना में दर्ज करा दी गई है।

एक माह में दूसरी बात हुई वारदात
गौरतलब है कि एक माह पहले अलीपुरा के पास बीएसएनएल टावर में बदमाशों ने घुसकर गार्ड को बंधक बनाकर बैट्री बैंक लूट लिया था, और फरार हो गए थे। दूरसंचार विभाग के जेई ने थाना कबरई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन आज कबरई पुलिस न तो बैट्री चोरों को गिरफ्तार कर सकी और न ही बैट्री बैंक चोरी का पर्दाफाश कर सकी है। पुलिस की निष्क्रियता के चलते चोर वारदातों को अंजाम दे रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें