फोटो 26 एमएएचपी 18 परिचय-विमान में शामिल राधा-कृष्ण की मूर्तियां। संवाद
चरखारी (महोबा)। रियासतकालीन कस्बा चरखारी में चल रहे गोवर्द्धन्नाथजू मेले में रविवार को श्रीगुमान बिहारी मंदिर से गाजे-बाजे के साथ विमान शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान यात्रा में शामिल होने के लिए भक्ताें की भारी भीड़ जुटी। इसके बाद विमान मेला परिसर पहुंचे। यहां मंदिर में भगवान राधा-कृष्ण की मूर्तियां रखी गईं।
गोवर्द्धन्नाथजू मेले के दौरान कस्बे के रायनपुर स्थित गुमान बिहारी मंदिर से विमान यात्रा निकालने की परंपरा है। शाम करीब चार बजे गुमान बिहारी मंदिर से राधा-कृष्ण की मूर्तियाें को विमान में बैठाकर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा टॉकीज तिराहा, मंडी तिराहा, वीपार्क, झंडा चौराहा, सदर बाजार, ड्योढ़ी दरवाजा, बस स्टैंड होते हुए देर शाम मेला ग्राउंड पहुंची। इस दौरान डीजे व अश्वनृत्य करते घोड़े भी शामिल रहे। इसके बाद मेला परिसर में स्थित मंदिर में विधि-विधान के साथ भगवान राधा-कृष्ण मूर्तियां रखी गईं। इस दौरान धार्मिक कार्यक्रम पं. उपेंद्र गुरुदेव ने संपन्न कराए। विमान यात्रा के दौरान देवनंदन तिवारी, मनोज पाठक, रमेश मिश्रा, पदम सिंह यादव, अंकित कुशवाहा, योगेश मिश्रा, शशिकांत शर्मा, युवराज सेंगर, अनिल सोनी, राहुल, पालिका लिपिक अय्यूब खान, सौरभ सक्सेना, संजीव कुमार आदि शामिल रहे। वहीं, कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार, चौकी प्रभारी चंद्रशेखर पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।