फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफवाहों से रहे दूर, टीकाकरण अवश्य कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोविड संदिग्धों की तलाश के लिए निगरानी समितियां घर-घर सर्वे कर रहीं हैं। एडीएम ने 15 गांवों के टीकाकरण का निरीक्षण किया। इस दौरान कोरोना जैसे लक्षणों के 10 लोगों को उपचार के लिए चिकित्सा किट मुहैया कराई गई।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एडीएम आरएस वर्मा ने चरखारी के गौरहारी व नौसारा गांव सहित कुल 15 ग्रामों में टीकाकरण अभियान का जायजा लिया। जिन्हें खांसी, जुकाम, बुखार है उन्हें मेडीकेशन किट वितरित करायी। गौरहारी में 1103 लोगों को अब तक वैक्सीन लगाई गई है, इस कार्य को अच्छा बताते हुए एडीएम ने निगरानी समिति के सदस्यों की सराहना व्यक्त की। उन्होंने निगरानी समितियों के सदस्यों से कहा कि टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करें तथा 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को टीकाकरण बूथ तक ले जाएं शत प्रतिशत लोगों का टीकाकरण कराएं। इस दौरान चरखारी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, ईओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें