फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: जलशक्ति मंत्री की सख्ती के बाद दुरुस्त होने लगे पाइपलाइनों के लीकेज

Sun, 22 Feb 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। जल जीवन मिशन के तहत जिले में संचालित 1,100 करोड़ की पांच पेयजल परियोजनाओं की पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों को दुरुस्त करने के साथ लीकेज सही करने का काम तेज हो गया है। जलशक्ति मंत्री की सख्ती व चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत के तेवरों के बाद अधिकारी हरकत में हैं। शनिवार को कुलपहाड़ तहसील क्षेत्र के सुगिरा समेत कई गांवों में जल निगम और कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी व कर्मचारियों ने पहुंचकर लीकेज पाइपलाइनों को दुरुस्त कराया।
विज्ञापन

जिले में जल जीवन मिशन की पांच पेयजल परियोजनाओं के तहत 344 गांवों में 3,224 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई गई है। साथ ही एक लाख 12 हजार 32 उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिए गए हैं। पाइपलाइन डालने के दौरान जिले की 1,131 किलोमीटर सड़कों को क्षतिग्रस्त किया गया था। कई गांवों की सड़क दुरुस्त न किए जाने व कुछ गांवों में दोबारा क्षतिग्रस्त हो जाने से लोग परेशान थे। साथ ही कई गांवों में पानी की आपूर्ति ठप थी। 30 जनवरी को महोबा दौरे पर आए जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने ग्राम प्रधानों के साथ रोक लिया था।
काफिला रोकने व मंत्री से कहासुनी होने का मामला प्रदेश स्तर पर पहुंच गया। 12 दिन पहले पहले जलशक्ति मंत्री ने लखनऊ में संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं के साथ बैठककर 30 दिन के अंदर जलापूर्ति करने व खोदी गई सड़कों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए थे। चेतावनी दी थी कि शत-प्रतिशत घरों में जलापूर्ति न होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

जलशक्ति मंत्री की सख्ती और विधायक के तेवर के बाद जिले में जल जीवन मिशन का काम जोर पकड़ गया है। खोदी गईं सड़कों को दुरुस्त कराने के साथ लीकेज भी सही कराए जा रहे हैं। सुगिरा गांव में छह से अधिक स्थानों पर महीनों से पाइपलाइनें क्षतिग्रस्त थीं। शनिवार को कर्मचारी पूरे दिन पाइपलाइनों को दुरुस्त करने का काम करते रहे।
उधर, ग्रामीण प्रवीण कुमार, संतोष अहिरवार, गोकुल कुशवाहा, पंकज कुमार, महेंद्र राजपूत, मुन्ना मंसूरी का कहना है कि पाइपलाइन बार-बार लीकेज हो रही है। हर बार खोदाई किए जाने से सड़कें खराब हो रही हैं। मानक के अनुसार काम होना चाहिए। उधर, जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता संदेश सिंह तोमर का कहना है कि जहां से भी सड़क खोदी होने या पाइपलाइन लीकेज होने की शिकायत आ रही है। उसे तत्काल दुरुस्त कराया जा रहा है। सभी पेयजल परियोजनाएं पूरी हैं। गांवों में नियमित पेयजल आपूर्ति की जा रही है।
-
कई स्थानों पर एक मीटर की बजाय एक फीट खोदकर डाल दी पाइपलाइन
कुलपहाड़। जल जीवन मिशन के तहत कराए गए कार्यों में कई स्थानों पर मनमानी उजागर हो रही है। मुख्य पाइपलाइन तो मानक के अनुसार डाली गईं लेकिन गांवों के लिए डाली गईं पाइप लाइनों में जमकर मनमानी हुई। एक मीटर की खोदाई के बाद पाइपलाइन डालने का मानक था लेकिन ठेकेदारों ने कई स्थानों पर एक फीट खोदाई कर पाइपलाइन बिछा दी। इससे मिट्टी का बहाव होने पर यह पाइपलाइन ऊपर निकल आईं हैं। इससे ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें