फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: शोभायात्रा के बाद भगवान किशोर जू को कराया जल विहार

Sat, 06 Sep 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 05 एमएएचपी 22 परिचय-कस्बा कुलपहाड़ में जलविहार महोत्सव में भगवान के विमान लेकर चलते भक्त।
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कस्बे में किशोर जू महाराज जलविहार महोत्सव पर शुक्रवार को धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें 12 से अधिक मंदिरों से भगवान की मूर्तियों को विमान में विराजमान कर जलविहार कराया गया। इसमें भारी संख्या में कस्बावासियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय में स्थित श्रीकिशोरजू मंदिर से विमानों की शोभायात्रा की शुरुआत हुई। नगर पंचायत अध्यक्ष वैभव अरजरिया, डॉ. कमलेश सक्सेना, भागीरथ नगायच व अजयराज ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा किशोरगंज, गल्लामंडी, मुख्य बाजार से पुरानी तहसील रोड पहुंची। इसके बाद बड़े तालाब में पहुंच कर विमानों में विराजमान भगवान की मूर्तियों का जल विहार कराया गया। शोभायात्रा में ढोल-नगाड़े और डीजे की धुन पर भक्त खूब थिरके और पूरा कस्बा ही भक्ति रस में सराबोर नजर आया। शोभायात्रा में पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत, कोऑपरेटिव चेयरमैन चक्रपाणि त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, गोविंद सिंह, हेमंत प्रताप सिंह, अमित प्रताप सिंह, अधिशाषी अधिकारी प्रवेंद्र कुमार, मेला संरक्षक राकेश अरजरिया, मेला व्यवस्थापक जागेश्वर प्रसाद यादव आदि मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम वर्मा पुलिस फोर्स के साथ शांति व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

जलविहार के शोभायात्रा में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे
अजनर। कस्बे में शुक्रवार को सिद्ध बाबा आश्रम और बड़ी माता मंदिर से भव्य जल विहार की शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा का प्रारंभ मंदिर प्रांगण से हुआ, जो थाना परिसर होते हुए कस्बे के प्रमुख रास्तों से गुजरी। भगवा ध्वज पताकाओं और भक्ति गीतों से सजी शोभायात्रा तालाब पहुंची। यहां पर भगवान का जलविहार कराया गया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र राजपूत, महामंत्री अंकित द्विवेदी, राकेश द्विवेदी, अरविंद कुशवाहा आदि ने श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और जलपान की व्यवस्था की। इसी तरह जिले के बैंदो, तुर्रा, नकरा, पनवाड़ी में भी धूमधाम के साथ जलविहार निकाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें