फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: शादी तय होने के बाद युवक ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। गोदभराई की रस्म के बाद जल्द शादी कराने की जिद पर अड़े युवक ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना पनवाड़ी के स्व. रामसहोदर सोनी के बेटे रजत (25) की शादी मध्यप्रदेश के कस्बा हरपालपुर में तय हुई थी। दो माह पहले गोदभराई की रस्म भी हो गई थी। वर और वधू पक्ष के लोग शादी की तैयारियों में जुटे थे। परिजन दो माह बाद शादी की तिथि निकलवाने की बात कह रहे थे। रविवार को रजत ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लाए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चाचा रामनारायण ने बताया कि भतीजे की शादी तय हो गई थी। वधू पक्ष के लोग कुछ माह बाद शादी करने की बात कह रहे थे। जिससे युवक नाराज रहता था। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें