फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या फैसला आने के बाद सारा दिन गूंजते रहे पुलिसिया सायरन

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। अयोध्या का फैसला आने के बाद सारा दिन पुलिस की गाड़ियों के सायरन गूंजते रहे। गांव-गांव में पुलिस गश्त करती रही। शहर और कस्बे के मुख्य चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

शांति व्यवस्था कायम रखने की गरज से पुलिस प्रशासन खासा चौकन्ना रहा। जिला मुख्यालय के अलावा तहसील मुख्यालयों में जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी व पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार कमान संभाले रहे। अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार भी पुलिस बल के साथ चारों तरफ मॉनीटरिंग करते नजर आए। अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस क्षेत्राधिकारी भी खासे मुस्तैद दिखे। थाना क्षेत्रों में सभी कोतवाली प्रभारी और थानाध्यक्ष शांति व्यवस्था की कमान संभाले रहे। इसके चलते चारों तरफ सुबह से ही पुलिस की सायरन लगी गाड़ियों की गूंज से लोग सख्ते में आ गए। ग्रामीणांचलों में भी पुलिस की गाड़ियां फर्राटा भरती रहीं। पुलिस सारा दिन गश्त करती रही, जिले में शांति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें