चरखारी (महोबा)। ग्राम रिवई में गुरुवार को एसडीएम राजेश कुमार यादव की अध्यक्षता में चौपाल लगाई गई, जहां पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर निराकरण करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
दिव्यांग बदलू ने अवगत कराया कि उसके घर में विद्युत का कनेक्शन नहीं हैं, परंतु विभाग बिल भेजा जा रहा है। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए बिजली विभाग के अभियंता से जांच कर समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने गौशाला बंद होने पर खासी नाराजगी जताई और अधिकारियों से इसकी शिकायत की। एसडीएम ने ग्राम प्रधान को हिदायत दी और सही तरीके से गोशाला संचाललित करने की बात कही। राम प्रसाद, मुन्ना सहित तमाम ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, आवास, शौचालय, गोवंश आदि की समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी आरएस गौतम, परियोजना अधिकारी डीएन पांडे, प्रभारी खंड विकास अधिकारी धनराज सिंह, सहायक विकास अधिकारी प्रशांत कुमार मौजूद रहे।