फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक जुलूस निकालकर अधिवक्ताओं ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने की मांग को लेकर शहर में बाइक जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी को सौंपा।
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष केशरदास राजपूत के नेतृत्व में दर्जनों अधिवक्ताओं ने शहर में बाइक जुलूस निकाला। नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे अधिवक्ताओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अधिवक्ताओं को 60 वर्ष की आयु के बाद दस हजार रुपए मासिक पेंशन दिए जाने, आकस्मिक दुर्घटना होने पर बीमा राशि 5 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपए किए जाने, अधिवक्ताओं के लिए निशुल्क मेडिकल क्लेम स्वीकृत किए जाने, अदालत परिसर में अधिवक्ताओं को उचित सुविधा व सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। ज्ञापन में अधिवक्ताओं के कल्याण निधि के लिए पांच हजार करोड़ रुपए का बजट बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को उपलब्ध कराने और उनके बैठने के लिए चैंबर का निर्माण कराने की मांग की। इस मौके पर महामंत्री मुन्नालाल धुरिया, जितेंद्रनाथ द्विवेदी, बालेंदु सिंह, राजकुमार राठौर, संदीप कुमार, मयंक कुमार, शकील अहमद, चंद्रशेखर स्वर्णकार, कुलदीप कुशवाहा, मनीष तिवारी, दीपक गुप्ता सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें