फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: डीएपी के लिए केंद्रीय मंत्री से मिलीं अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में डीएपी खाद संकट का मामला अब केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय तक पहुंच गया है। महोबा निवासी सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा पटनाहा सिंह ने केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जनपद में डीएपी खाद की कमी को दूर करने के लिए कम से कम दो रैक डीएपी खाद की आपूर्ति तत्काल सुनिश्चित कराने की मांग की है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन में बताया कि वर्तमान समय में रबी फसलों की बोआई व कृषि कार्य के लिए डीएपी उर्वरक की अत्यधिक आवश्यकता है। जिले में डीएपी कमी से किसानों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। समय पर खाद उपलब्ध न होने पर रबी फसलों की वृद्धि और उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। कहा कि स्थिति इतनी गंभीर है कि महिलाएं भी सुबह से ही खाद के लिए लंबी कतारों में खड़ी रहने को मजबूर हैं। किसानों की बढ़ती परेशानी से जगह-जगह जाम लगने जैसी परिस्थितियां भी उत्पन्न होने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें