फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: साइड मांगने पर अधिवक्ता को तमंचे की बट से पीटा

Tue, 24 Feb 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बाइक से शादी में शामिल होने जा रहे एक अधिवक्ता को लवकुशनगर तिराहे के पास कार सवारों ने गालीगलौज करते हुए तमंचे की बट से पीटकर घायल कर दिया। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर के सुभाषनगर निवासी अधिवक्ता हरीराम ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 19 फरवरी को वह बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। तभी लवकुशनगर तिराहा के पास सामने जा रही चार पहिया गाड़ी को हार्न बजाकर साइड मांगने लगे। हार्न बजाने से नाराज कार सवारों ने गाली गलौज करते हुए अधिवक्ता के साथ मारपीट शुरू कर दी।
एक युवक ने तमंचा निकालकर उसे लोड करना शुरू कर दिया। यह देख अधिवक्ता ने उसे पकड़ना चाहा तो सभी ने मिलकर उनके साथ मारपीट की और तमंचे की बट मारकर चेहरे व गले पर चोट पहुंचाई।
विज्ञापन

हरीराम ने पुलिस को चार पहिया गाड़ी का नंबर भी मुहैया कराया। कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि अधिवक्ता की तहरीर पर कार सवार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें