महोबा। श्रीनगर-बेेलाताल मार्ग में एक माह से डेरा जमाए बंजारों का परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है। इसकी खबर लगते ही पुलिस प्रशासन ने प्रधान बेलाताल के सहयोग से बंजारों को खाद्यान्न की व्यवस्था कर भोजन कराया। एसडीएम कुलपहाड़ ने कोटेदार व ग्राम प्रधान को राशन का इंतजाम करने के निर्देश दिए।
लखनऊ से 20 किमी दूर रहने वाले डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोगों ने एक माह पहले बेलाताल में डेरा जमा लिया था। लखनऊ के पास से आए चार परिवार यहां शादी, विवाह में पत्तल उठाने का काम करते हैं। अचानक कोरोना के चलते शादियों पर रोक लग गई और जिला लॉकडाउन कर दिया गया। इससे इन बंजारों का रोजगार छिन गया। पैसा भी खत्म हो गया है।