फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार सृजन योजना का लक्ष्य पूरा न होने पर भड़के एडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। अपर जिलाधिकारी आरएस वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु की बैठक हुई। इसमें प्रधानमंत्री रोजगार सृृजन व मुख्यमंत्री रोजगार सृृजन योजना के तहत लक्ष्य की प्राप्ति न होने पर नाराजगी जताई। एलडीएम ने बताया कि बैंकों से ऋण लेने के बाद लोग उसकी अदायगी नहीं करते हैं, जिससे खाता एनपीए होने के कारण शाखा प्रबंधकों पर कार्रवाई होती है।
विज्ञापन

बैठक में अपर जिलाधिकारी ने क्रशर मालिकों से कहा कि प्लांटों में कार्य करने वाले श्रमिकों के पास श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है, ताकि किसी भी तरीके की दुर्घटना होने पर श्रमिक को श्रम विभाग द्वारा लाभ दिया जा सके। व्यापारियों ने रेलवे द्वारा गेट पास व अंडरब्रिज के कार्यों को न किए जाने के कारण आवागमन में हो रही दिक्कत को उठाया। एडीएम ने रेलवे के अधिकारियों को समय से काम पूरा करने के निर्देश दिए। क्रशर मालिकों ने विद्युत ट्रिपिंग की समस्या रखी। उन्होंने एक्सईएन विद्युत को समस्या को निस्तारित करने के निर्देश दिए। बैठक में महाप्रबंधक जिला उद्योग, अधिशासी अभियंता विद्युत सहित अधिकारी व व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें