फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: दीपावली पर महोबा रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट काउंटर

Sun, 27 Oct 2024 05:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




महोबा। दीपावली के दौरान अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से विशेष तैयारियां की गई है। स्टेशन प्रबंधक, वाणिज्य निरीक्षक व मुख्य टिकट निरीक्षकों को यात्रियों की सुविधा के लिए निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, महोबा स्टेशन पर एक अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था की गई है।

उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि स्टेशन पर अधिकारियों व वाणिज्य निरीक्षकों की शिफ्टवार तैनाती की गई है। साथ ही अतिरिक्त टिकट काउंटर शुरू किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त विवेकानंद नारायण के नेतृत्व में पर्याप्त संख्या में रेलवे सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। प्लेटफार्म पर आरपीएफ व पर्यवेक्षकों को ड्यूटी पर लगाया गया है। जीआरपी के साथ गाड़ियों में सघन चेकिंग व जांच की जा रही है। आरपीएफ के अवकाश पर पाबंदी लगाई गई है और 12-12 घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी लगाई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें