फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: कोरोना ड्यूटी में लापरवाही पर आपदा अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई: डीएम

विज्ञापन
बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते जिलाधिकारी - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी ने शनिवार रात करीब 11 बजे कलक्ट्रेट में स्थापित एकीकृत कोविड कमांड व कंट्रोल सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना महामारी से बचाव व रोकथाम के कार्यों की समीक्षा की। कहा कि ड्यूटी से नदारद रहने व लापरवाही करते पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों पर आपदा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कोरोना कमांड व कंट्रोल सेंटर में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। उन्होंने कर्मचारियों को समय से ड्यूटी पर आने व सेंटर में मौजूद रहकर दिए गए दायित्वों का निर्वाहन करने के निर्देश दिए। डीएम ने एंबुलेंस उपलब्धता व उसके रिस्पांस टाइम, मरीजों की कांटेक्ट ट्रेसिंग, होम आइसोलेशन, डोर-टू डोर-सर्वे, निगरानी समिति, कंटेनमेंट जोन में आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति आदि की समीक्षा की। कहा कि प्रत्येक दिन पॉजिटिव पाए गए मरीजों को कोविड सेंटर भेजकर उनके संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग करके दूसरे दिन पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करें।
डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से संपर्क करके डोर-टू-डोर सर्विलांस व सैंपलिंग की नियमित समीक्षा करें। उन्होंने डीपीआरओ को निगरानी समितियों को एक्टिव कराने के निर्देश दिए। कहा कि संदिग्ध व्यक्ति यदि जांच कराने में आना-कानी करे तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

डीएम ने आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड कराने के लिए जोर दिया है। निरीक्षण व समीक्षा बैठक में सीएमओ डॉ. सुमन, एडीएम आरएस वर्मा, एएसपी वीरेंद्र कुमार, डिप्टी कलेक्टर रमेश कुमार और सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें