महोबा। नगरपालिका तथा महोबा पर्यटन एवं विकास समिति द्वारा कराए जा रहे सुंदरीकरण तथा पौधरोपण कार्य का जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कीरत सागर तट पर औचक निरीक्षण कर जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने पौधरोपण का कार्य देख रहे सीएल साहू को निर्देश दिए कि कीरत सागर तट पर गोल्ड मोहर, बालमखीरा, बोतल पाम आदि सजावटी पौधे लगाए जाएं और उनकी सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं। परिसर की साफ-सफ़ाई नियमित हो।