फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक बूथ पर आइसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए शासन की ओर से नामित प्रेक्षक विशेष सचिव पुनर्गठन एवं समन्वय अभय ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार की उपस्थिति में चुनाव तैयारियों के संबंध में बैठक की। कोविड महामारी के मद्देनजर उन्होंने सीएमओ को प्रत्येक बूथ पर आइसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोविड लक्षण वाले लोगों को अंत में पूरी सुरक्षा के साथ मतदान कराया जाए। मतदान से पहले सभी बूथों का अच्छी तरह से सैनिटाइज किया जाए। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को यह सुनिश्चित किया जाए कि देर शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान स्थल पर पहुंच जाएं। 15 अप्रैल को पोलिंग समय पर ही शुरू होनी चाहिए। चुनाव को लेकर जिले में धारा-144 लगी हुई है, इसका कड़ाई से अनुपालन कराया जाए।
उन्होंने प्रभारी कार्मिक आरएस गौतम को निर्देश दिया कि अपरिहार्य स्थिति के अलावा किसी भी कार्मिक की चुनाव ड्यूटी न काटी जाए। मतपत्र ठीक से चेक कर लिए जाएं ताकि मतदान में व्यवधान से बचा जा सके। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से कराएं। बैठक में एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव, उपजिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. हरिचरन सिंह, जाइंट मजिस्ट्रेट सुथान अब्दुला, एडीएम आरएस वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें