फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदन सागर तालाब की होगी पैमाइश, लगेगी चमकीली पन्नी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। डीएम सत्येंद्र कुमार ने गुरुवार को ऐतिहासिक मदनसागर तालाब, झलकारी बाई चौक व पान बरेजों का निरीक्षण किया। मदनसागर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसडीएम राजेश यादव को निर्देश दिए कि पूरे तालाब की पैमाइश कराएं। नक्शा तैयार कर मौके पर तालाब की भूमि पर चमकीली पन्नी आदि लगवाकर किसानों की भूमि से तालाब को अलग करें, ताकि तालाब अपने पुराने स्वरूप में लौट सके।
विज्ञापन

डीएम ने महावीर मंदिर के पास किसान राजकुमार चौरसिया के पान बरेजे में पान की बेल रोपी। इस दौरान उन्होंने पान किसानों की समस्याएं सुनकर निस्तारण के निर्देश दिए। पान उत्पादक किसान राजू, संतोष व रमाशंकर ने बरेजों में सिंचाई की समस्या दूर करने के लिए बिजली कनेक्शन की मांग की।
इस पर डीएम ने विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने अतिक्रमण की गई भूमि का जायजा लेकर मौके पर मौजूद लेखपाल संदीप कुमार को आसपास की भूमि का रिकार्ड देखकर अवैध कब्जों को हटवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

छोटी चंद्रिका मंदिर से बड़ी चंद्रिका मंदिर के बीच रास्ता बनाने का कार्य शनिवार से शुरू होगा। इसका टेंडर त्रिवेदी एसोसिएट्स को दिया गया है। डीएम ने बताया कि रास्ते के बीचोंबीच 30 मीटर लंबा और पानी की सतह से पांच फीट ऊंचा पुल तैयार किया जाएगा, जो मदनसागर में आकर्षण का केंद्र होगा। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मौके पर मौजूद ठेकेदार को निर्देश दिए कि रास्ता और पुल निर्माण का कार्य समय से पूरा कराएं। किसी भी स्तर पर मानक व गुणवत्ता में कमी की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें