फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर का मेडिकल स्टोरों में छापा, दवाओं के नमूने भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। ड्रग इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने कस्बा खरेला के अन्नपूर्णा मेडिकल स्टोर व एसके फार्मा डिस्ट्रीब्यूटर्स की दुकान में छापा मारा। तीन संदिग्ध दवाओं का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। साथ ही पहले लिया गया सैनिटाइजर का नमूना फेल होने पर निर्माता फर्म को नोटिस जारी कर पांच दिन के अंदर जवाब मांगा।
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर ने 9 जुलाई 2020 को कस्बा खरेला स्थित अन्नपूर्णा मेडिकल स्टोर से सैनिटाइजर का नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा था। जांच में सैनिटाइजर मानक के विपरीत पाया गया। इसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर ने शनिवार को अन्नपूर्णा मेडिकल स्टोर व एसके फार्मा मेडिकल की जांच की। मेडिकल स्टोर संचालक क्रय-विक्रय के कागज नहीं दिखा सके।
ड्रग इंस्पेक्टर ने एसके फार्मा मेडिकल से तीन औषधियों के संदेह के आधार पर नमूने लिए। साथ ही शेष औषधियों को बाजार से वापस मंगवाते हुए संबंधित फर्म को वापस करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिक्री का विवरण प्रमाणित प्रतियों में दाखिल करने को कहा। सैनिटाइजर का नमूना फेल होने पर निर्माता फर्म को नोटिस जारी कर पांच दिन में जवाब देने के निर्देश दिए। कहा कि सैनिटाइजर को बाजार से वापस मंगाकर डिस्पोजल कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें