फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसिड फेंकने की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश

Sat, 20 Feb 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
डीपीओ कार्यालय में बर्खास्त आंगनबाड़ी कार्यकत्री व उसकी दो साथियों पर एसिड फेंकने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दोनों पक्षों पर शुक्रवार को कोतवाली महोबा में मुकदमा दर्ज होने के बाद अब डीएम ने मामले की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू करा दी है। एसडीएम सदर को जांच सौंपी गई है। 
विज्ञापन


राठ निवासी बर्खास्त आंगनबाड़ी कार्यकत्री गायत्री साथी रेखा और रामजानकी के साथ 18 फरवरी को जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय पहुंची थीं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि जिला कार्यक्रम अधिकारी रामेश्वर पाल ने आंगनबाड़ी के पद पर नियुक्ति के नाम पर 40-40 हजार रुपये लिए थे।

नियुक्ति न करने पर वह 18 फरवरी को अपना पैसा वापस लेने उनके कार्यालय गई थीं। जहां जिला कार्यक्रम अधिकारी रामेश्वर पाल ने उनके ऊपर एसिड फेंक दिया। डीपीओ रामेश्वर पाल का कहना है कि हमीरपुर में नौकरी के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री गायत्री को कार्य के प्रति लापरवाही बरतने और अनुशासनहीनता के मामले में 2010 में निलंबित किया था।
विज्ञापन


उसी खुन्नस के चलते महिला ने महोबा आकर साजिश के तहत अपने हाथ में एसिड डालकर  मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। डीपीओ ने बताया कि उन्होंने भी तीन महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, मामले की हकीकत जानने को  जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह ने मामले की मजिस्ट्रेटी जांच एसडीएम सदर को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें