फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: अंडर पास में गड्ढों से हो रहे हादसे, लगाया जाम

Thu, 14 Nov 2024 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। ब्लॉक कबरई के मकरबई गांव को जाने वाले रास्ते पर झांसी-मानिकपुर रेलवे क्राॅसिंग के पास अंडरपास में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए। इसमें गिरकर आए दिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन

इसे लेकर नाराज ग्रामीणों ने बुधवार की शाम रेलवे क्राॅसिंग के पास जाम लगा दिया। इससे एक घंटे तक आवागमन ठप रहा। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने समस्या का निराकरण कराए जाने का भरोसा देकर जाम खुलावाया।


पत्थरमंडी कबरई से मकरबई गांव से निकली रेलवे क्राॅसिंग पर अंडरपास बना है। जहां से ग्रामीणों और पत्थरमंडी आने वाले वाहनों की आवाजाही होती है। अंडरपास में बड़े-बड़े गड्ढे होने व गड्ढों में डस्ट भरने से बाइक सवार फिसलकर घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम मकरबई निवासी कालूराम कुशवाहा अपनी पत्नी लीला को बाइक में बैठाकर गांव जा रहा था। अंडरपास में बाइक फिसलने से दंपती घायल हो गए थे। इससे पहले भी कई दुर्घटनाएं हुईं।
इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने अंडरपास ने शाम करीब पांच अंडरपास पर जाम लगा दिया। एक घंटे बाद थानाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा मौके पर पहुंचे और जाम खुलावाया। अब आवागमन बहाल हो सका।
जाम लगाने वालों में अमोल सिंह, प्रीतम प्रसाद चतुर्वेदी, लोकेंद्र सिंह, चंद्रपाल राजपूत, सीताराम, बड़ीबहू, राजेंद्र राजपूत, जगतराज मिश्रा, मुन्नालाल वर्मा, रामस्वरूप यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें