फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की टक्कर से बोलेरो चालक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में कालीपहाड़ी गांव के समीप तेज रफ्तार रोडवेज बस व बोलेरो कार की आमने-सामने भिड़ंत में कार चालक की मौके पर मौत हो गई जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना में रोडवेज बस व कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बस में सवार यात्रियों के सुरक्षित बचने पर सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

महोबा से एक बोलेरो कार शुक्रवार की शाम करीब सात बजे कबरई की ओर जा रही थी। जैसे ही कार कालीपहाड़ी गांव के समीप पहुंची। तभी बांदा से आ रही रोडवेज बस से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि बोलेरो कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार में सवार चालक समेत दो लोग फंस गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने राहगीरों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर पुलिस वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया जबकि मैयादीन (50) निवासी बीला दक्षिण का उपचार चल रहा है। कोतवाली प्रभारी शशिकुमार पांडेय ने बताया कि घायल के अनुसार मृतक का नाम सुभाष (40) निवासी पठा रोड महोबा है। जिसके परिजनों से सम्पर्क किया जा रहा है। बस में सवार सभी यात्री बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के चलते करीब आधा घंटे तक हाईवे में आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें