महोबा/बेलाताल। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में नौ लोग घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
बेलाताल-कुलपहाड़ मार्ग में बजरिया के समीप बाइक व स्कूटी की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दिदवारा निवासी कमलेश कुशवाहा, मदनपाल व ओमप्रकाश घायल हो गए जबकि स्कूटी चालक मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने घायलों को सीएचसी जैतपुर पहुंचाया। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
बांदा जनपद के बबेरू निवासी राजू बाइक से महोबा आ रहा था। तभी किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। इसी तरह बमरारा निवासी रतनलाल, मुढ़हरा निवासी बृजेश, मलहरा निवासी अरविंद, समदनगर निवासी अफजल व कमासिन निवासी लवलेश अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया।