फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा ःबुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हादसे में दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में जालौन के बाद दूसरा हादसा हो गया। खन्ना के पास कट से गलत साइड में आ रहे ट्रक ने ने सामने से कार में टक्कर मार दी। इससे कार सवार दो लोग घायल हो गए। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

बनारस के महमूदगढ़ निवासी हिम्मत (23) बुधवार की सुबह मध्य प्रदेश के इंदौर से कार से अपने साथी बनारस निवासी सुमित (20) के साथ घर वापस लौट रहा था। रास्ते में खन्ना के समीप बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर कट से गलत साइड से सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक हिम्मत व सुमित गंभीर रूप से घायल हो गए। छतरपुर के पठा निवासी गनेशी (22) बाइक से किसी काम से महोबा आ रहा था। भड़ार गांव के समीप मोड़ पर बाइक फिसलने से गिरकर सड़क किनारे लगी कटीली तारबाड़ी में घु
स गया। सिर, कान व गले में गहरे घाव होने से उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। गंज निवासी उमेश व बघारी निवासी धरमवीर अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। कुलपहाड़ संवाद के मुताबिक मुढ़ारी निवासी डॉ. भूपेंद्र कार से कस्बा पनवाड़ी जा रहे थे। तभी सुगिरा गांव के समीप तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराने से भूपेंद्र व मुन्ना गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें