फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबाः पानी छूने पर अनुसूचित जाति के युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बिलवई गांव स्थित पहाड़ पर मजदूरी का काम करते समय डिब्बे में रखा पानी पीने के लिए निकालने पर दबंगों ने अनुसूचित जाति के युवक को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

थाना कबरई के मकरबई गांव निवासी हल्के बिलवई स्थित पत्थर खदान में मजदूरी का काम करता है। मंगलवार को काम करते समय प्यास लगने पर उसने डिब्बे में रखा पानी पी लिया। डिब्बा छूने पर दबंग बौखला गए। आरोप है कि दबंगों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि डिब्बे का पानी बिना पूछे कैसे पिया और मारपीट करने लगे। लात-घूसों से पिटाई किए जाने पर उसे चोटें आईं।
शोर-शराबा सुनकर मौके पर खदान ठेकेदार व अन्य श्रमिक पहुंच गए और बीच-बचाव कराकर मामला शांत कराया। पीड़ित ने शहर कोतवाली पहुंच पूरी घटना बताई। इससे पहले भी जिले में अनुसूचित जाति की प्रधान को कुर्सी से उतारने की घटना हो चुकी है। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें