फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में वृद्घ समेत चार लोग घायल, एक रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/खन्ना। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में वृद्ध समेत चार लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वृद्ध की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।
विज्ञापन

कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में चिचारा गल्ला मंडी के समीप अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे पैदल जा रहे वृद्ध को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस की मदद से वृद्ध को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी भेजा है। वृद्ध की पहचान नहीं हो सकी है। इसी तरह अन्य सड़क दुर्घटनाओं में चितहरी पठा निवासी ऊषा (36), दिदवारा निवासी मोतीलाल (35) व भीतरकोट निवासी शांति (45) घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें