फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसा के अंतिम संस्कार से लौट रहे वृद्ध की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। चरखारी-मुस्करा मार्ग पर रविवार की रात दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में वृद्ध की मौत हो गई। बाइक पर सवार उसके दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। बाइक सवार मौसा के अंतिम संस्कार से लौट रहे थे।
विज्ञापन

चरखारी कस्बे के मोहल्ला सुदामापुरी निवासी भगवानदास (65) के मौसा अछरुआ की बीमारी के चलते रविवार को मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भगवानदास अपने भाई प्रहलाद (58) व ठाकुरदास (50) के साथ कोतवाली कुलपहाड़ के मोहारी गांव गया था। रात में बाइक से तीनों भाई घर लौट रहे थे। रास्ते में चरखारी-मुस्करा मार्ग पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई।
हादसे में एक बाइक पर सवार तीनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से भगवानदास को झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। झांसी ले जाते समय रास्ते में भगवानदास की मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रहलाद और ठाकुरदास का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से मृतक की पत्नी मानकुंवर, तीन पुत्र अच्छेलाल, अर्जुन व उमाशंकर और पुत्री रामदेवी का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें