महोबा। मोहल्ला सुभाष नगर में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मोहल्ला निवासी मगनलाल सेन का पुत्र संजय (27) गुरुवार की सुबह घर पर था।
तभी अचानक हाई वोल्टेज आने पर वह विद्युत बोर्ड का स्वीच बंद करने लगा। तभी करंट की चपेट में आकर अचेत होकर गिर गया। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।