महोबा/अजनर। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चाची-भतीजे समेत चार लोग घायल हो गए। हेलमेट न लगाने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
छतरपुर जिले के हथना गांव निवासी अरविंद अपनी चाची माया के साथ बाइक से मवइया गांव जा रहा था। तभी अजनर पेट्रोल पंप के पास सड़क पर एकाएक आए जानवर से बाइक टकराने से दोनों गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी जैतपुर पहुंचाया।
वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, गांधीनगर निवासी अरविंद कुमार व रामकुमार बाइक से गिरकर घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।