महोबा। कोतवाली क्षेत्र के पसवारा गांव में कूड़े के ढेर में धमाका होने से उधर से गुजर रहा गांव निवासी हल्के (21) आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मंगलवार की रात हल्के पैदल घर जा रहा था। तभी गांव के बाहर कूड़े के ढेर में अचानक तेज धमाका हुआ, जिससे युवक आग की चपेट में आ गया। धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। आशंका जताई जा रही है कि कूड़े के ढेर में कोई पटाखा आदि था।