फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के नीचे घुसी बाइक, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कानपुर-सागर हाईवे पर खन्ना टोल प्लाजा पर गुरुवार को चालक की लापरवाही से बाइक सवार ट्रक के नीचे आकर घायल हो गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे निकालकर अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना में बाइक में बंधी बकरी की मौत हो गई। वहीं, अन्य सड़क दुर्घटनाओं में छह लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

खन्ना कस्बा निवासी दीन मोहम्मद (26) बकरियों की खरीद-फरोख्त का काम करता है। गुरुवार को वह महोबा से एक बकरी खरीदकर बाइक से घर लौट रहा था। खन्ना टोल प्लाजा के पास ओवरलोड वाहनों को रोके जाने पर दीन मोहम्मद बाइक निकालने का प्रयास करने लगा, तभी एक ट्रक चालक ने वाहन आगे बढ़ा दिया। इससे वह बाइक समेत ट्रक ने नीचे घुस गया। राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल भेजा गया।
उधर, करहराकला गांव निवासी राजकुमार बाइक से महोबा आ रहा था। तभी रास्ते में किसी बेकाबू वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया।
वहीं, चांदो निवासी अमरोज, गांधीनगर निवासी दिनेश, बलदेव नगर निवासी कमलेश, गहरौली निवासी विशाल व शाहपहाड़ी निवासी ललती अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। हेलमेट न लगाने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें