फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती स्कूटी में गिरा बंदर, मासूम समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अलीपुरा के पास चलती स्कूटी पर पेड़ पर झूल रहा बंदर गिरने से स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई। दुर्घटना में स्कूटी सवार मासूम समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के दामीपुरवा गांव निवासी धीरेंद्र स्कूटी से परिवार की सरोज, उसके पुत्र यश और वृद्घा मुलिया के साथ सोमवार को महोबा आ रहा था। रास्ते में हाईवे पर पेड़ पर चढ़ा बंदर झूलते समय स्कूटी पर गिर गया। इससे धीरेंद्र संतुलन खो बैठा और स्कूटी सड़क किनारे गिर गई। उस पर सवार चार लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। हेलमेट न लगाए होने से उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें