फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त पोलों को हटाने का काम तेज

Mon, 11 Jul 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला महोबा
विज्ञापन
पोल लगाकर उस पर लाइन खींचते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर की बिजली व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए पालिका प्रशासन ने अभियान शुरू किया है। मुख्य सड़कों पर क्षतिग्रस्त व झुके विद्युत पोलों को बदलकर नए पोल लगाए जा रहे है। क्षतिग्रस्त पोलों से हादसों का खतरा था।
विज्ञापन


वाहनों के टकराने से शहर के अनेकों विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए थे। शहर के प्रमुख मार्गों पर कई स्थानाें पर क्षतिग्रस्त व झुके विद्युत पोलों से हादसे का खतरा था। नागरिकों की तमाम शिकायतों को पालिका प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए क्षतिग्रस्त व झुके विद्युत पोलों को दुरुस्त कराने का काम शुरू कर दिया है। सोमवार को पालिका कर्मी मशीनों से पुराने विद्युत पोलों को अलग कर नए पोल स्थापित करने के बाद लाइन खींचते रहे। अब शहर की बिजली व्यवस्था बेहतर होगी। सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को अब दिक्कत नहीं होगी। पालिका चेयरमैन पुष्पा अनुरागी का कहना है नागरिकों की समस्या को लेकर पालिका पूरी तरह संजीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें