फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकर हटाए गए होर्डिंग व बैनर

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही जिला प्रशासन हरकत में आया गया। शुक्रवार को जहां चरखारी व बेलाताल में अभियान चलाया गया। वहीं शनिवार को नगर में लगे विभिन्न दलों के होर्डिंग बैनर को पालिका कर्मियों ने हटाया। शहर के मुख्य बाजार, ऊदल चौक, सुभाष चौक, तहसील चौराहा, आल्हा चौक, रोडवेज बस स्टैंड, परमानंद तिराहा, हमीरपुर चुंगी, जेल रोड समेत विभिन्न स्थानों के होर्डिंग-बैनर को उतारकर वाहनों से ले जाया गया। (संवाद)
विज्ञापन

चरखारी (महोबा)। जिले में प्रथम चरण में 15 अप्रैल को मतदान होगा। पहले चरण में मतदान होने के चलते जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों की आवश्यकता दस्तावेज तैयार कराने के लिए तहसील व ब्लॉक कार्यालय में भीड़ जुट रही है। चुनाव लड़ने के लिए आधार कार्ड, वोटर आईटी, पेन कार्ड, चरित्र प्रमाण पत्र समेत विभिन्न दस्तावेजों को आवश्यक किया गया है। जिन उम्मीदवारों के पास कागजात अधूरे हैं, वह तहसील व ब्लॉक के चक्कर लगा रहे हैं। ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष देेवेंद्र सिंह ने उम्मीदवारों के लिए विशेष काउंटर लगवाकर प्रमाण पत्र निर्गत कराए जाने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें