कुलपहाड़ (महोबा)। कस्बे के रामरतन भुवनेश कुमार पब्लिक स्कूल में सीनियर बालक वर्ग की ऊंची कूद में अभिषेक चौबे और बालिका वर्ग में मुस्कान पटेल ने सबसे ऊंची छलांग लगाकर पहला स्थान पाया।
सीनियर वर्ग के भाला फेंक में शिवम बाल्मीकि को पहला और अंशुमन मिश्रा को दूसरा स्थान मिला जबकि बालिका वर्ग में सैफी ने बाजी मारी। वहीं श्रेया अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहीं। प्री प्राइमरी वर्ग की नृत्य प्रतियोगिता में सृष्टि सोनी, सारगी व अनुष्का अव्वल रहीं। प्राइमरी बालक वर्ग की लंगड़ी दौड़ में राजवीर पहले व अनंत यादव दूसरे स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग में समृद्धि द्विवेदी ने बाजी मारी जबकि अंशिका यादव को दूसरा स्थान मिला। प्री प्राइमरी वर्ग की मेढ़क दौड़ में हार्दिक पहले, प्रतीक दूसरे व वेद तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में मान्यता, परी व तान्या ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अमित अग्रवाल, खेल शिक्षक मोहम्मद अरशद मौजूद रहे।