फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: अभिलाष प्रजाति के टमाटर, हर्ष बैंगन की लहलहाएगी फसल

Wed, 07 Jan 2026 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 06 एमएएचपी 01 परिचय-बेलाताल स्थित हाईटेक नर्सरी में तैयार हो रही टमाटर व बैंगन की पौध। संव
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड की पठारी धरती पर अब टमाटर और बैंगन की खेती को बढ़ावा देने की पहल की गई है। इसके तहत अभिलाष प्रजाति के टमाटर और हर्ष प्रजाति के बैंगन की खेती पर जोर दिया जाएगा। बेलाताल स्थित हाईटेक नर्सरी में इन फसलों की पौध तैयार की जा रही है, जिसे खरीदने के लिए किसान अब पहुंचने लगे हैं। इस पहल से जिले में टमाटर और बैंगन की खेती का रकबा बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वर्तमान में महोबा जिले में लगभग सौ हेक्टेयर में टमाटर और 150 हेक्टेयर में बैंगन की खेती होती है। अब तक किसानों को इन सब्जियों की पौध बाहर से मंगवानी पड़ती थी, जिससे उन्हें परेशानी और अतिरिक्त खर्च का सामना करना पड़ता था। उद्यान विभाग की ओर से कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल में स्थापित हाईटेक नर्सरी में हाइब्रिड तकनीक से पौध तैयार की जा रही है। जिले की जलवायु को ध्यान में रखते हुए अभिलाष प्रजाति के टमाटर और हर्ष प्रजाति के बैंगन की पौध विकसित की गई है। यह पौध किसानों को खेतों में लगाने के लिए उपलब्ध कराई जा रही है।
उद्यान निरीक्षक देवीचरण कुशवाहा ने बताया कि अभिलाष प्रजाति का टमाटर खेतों में आसानी से तैयार हो जाता है और हर्ष प्रजाति का बैंगन स्थानीय जलवायु के लिए बेहतर साबित होगा। यह पौध विशेष रूप से जिले की खेती की परिस्थितियों के अनुरूप तैयार की गई है। किसानों द्वारा नर्सरी से पौध लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिससे उम्मीद है कि जिले में सब्जी की खेती का दायरा और बढ़ेगा। यह पहल किसानों की आय बढ़ाने और स्थानीय कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें