फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान की हत्या का नौवां आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। थानाक्षेत्र के अकौनी गांव में हुई ग्राम प्रधान राजू कुशवाहा की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को नवें और आखिरी आरोपी बृजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त फरसा भी बरामद कर लिया गया। दोपहर बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

अकौनी गांव के प्रधान राजू कुशवाहा की 15 दिन पहले प्रधानी के चुनाव की रंजिश में गोली व धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। मामले में राजू के बेटे मदन कुशवाहा ने गांव के ही सुखराम राजदूत और उसके बेटे बृजेंद्र समेत नौ लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस सुखराम सिंह समेत आठ आरोपियों की पहले ही जेल भेज चुकी है। जबकि, बृजेंद्र पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था। सोमवार को सटीक सूचना पर पुलिस ने बृजेंद्र को उसके घर के ही हाते से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपियों के खिलाफ जल्द ही आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें