फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से आए आप विधायक ने देखी जिले की स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं देखते दिल्ली से आए आप विधायक - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। शहर के डाकबंगला के समीप स्थापित आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय में सोमवार को कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया। इसमें पार्टी के पटेलनगर दिल्ली से विधायक राजकुमार आनंद ने दिल्ली मॉडल का बखान किया। कहा कि दिल्ली की शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाएं उच्च कोटि की हैं। कहा यूपी में भ्रष्टाचार चरम पर है।
विज्ञापन

कार्यकर्ता सम्मेलन में आप विधायक ने कहा कि उत्तर प्रदेश का किसान परेशान है। उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं, जबकि दिल्ली में महिला सुरक्षा के अधिक काम किए गए। कार्यकर्ता सम्मेलन में करीब 15 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। सम्मेलन के बाद आप विधायक ने जिला अस्पताल पहुंच स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखीं। उन्होंने ओपीडी व वार्डों में भर्ती मरीजों से मिलने वाली सुविधाओं की भी जानकारी ली। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने गंदगी पर भी सवाल उठाए। शहर के नैकानापुरा स्थित परिषदीय विद्यालय पहुंचकर शिक्षा की गुणवत्ता परखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें