फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवामित्र एप से मिलेगा युवाओं को रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। ऐसे हुनरमंद युवाओं को जिनको किसी संस्थान या कौशल विकास के माध्यम से सर्टिफिकेट प्राप्त है, लेकिन उनके पास रोजगार नहीं है। ऐसे हुनरमंद युवाओं के लिए, सेवायोजन विभाग द्वारा सेवामित्र ऐप तैयार किया गया है। जिला सेवायोजन अधिकारी राममूर्ति ने बताया कि बेरोजगार युवाओं के प्लेटफार्म प्रदान करने के लिए पंजीकृत कंपनियों, फर्मों के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जाएंगे। जिसमें प्रशिक्षण प्राप्त व अनुभवी अभ्यर्थी जैसे इलेक्ट्रीशियन, ब्यूटिशियन, प्लंबर, कारपेंटर, मोटर मैकेनिक, बाइक मैकेनिक, टेलीविजन रिपेयर्स, एसी सर्विस एंड रिपेयर्स इत्यादि व्यक्ति को अपने घर या कारखाने में किसी मैकेनिक की जरूरत पड़ने पर वह सेवामित्र ऐप के माध्यम से अपनी जरूरत के सर्विस प्रदान करने वाली कंपनी से संपर्क कर सकता है। सेवा प्रदाताओं नियोजकों से अपील है कि वह अपनी फर्म एवं संगठन का सेवामित्र ऐप पर करा लें। पंजीकरण सेवायोजन एनआईसी पर लॉगिन कर रिक्वेस्ट फॉर इमपैनल्ड (ऑनबोर्ड) पंजीकृत हो इच्छुक नियोजक कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय में संपर्क करें ।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें