फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों में मिर्च का पाउडर झोंककर 3500 रुपये और मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
आंखों में मिर्च का पाउडर झोंक युवकों को लूटा
विज्ञापन

- बदमाशों ने ओवरटेक करके दिया घटना को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
गौरहारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के ग्राम गुढ़ा तालाब की पुलिया के पास तीन सशस्त्र बाइक सवार बदमाशों ने दो बाइक सवार ग्रामीणों की आंखों में मिर्च झोंक दी और तमंचा लगाकर 3500 रुपये और मोबाइल लूटकर ले गए। यूपी 100 डायल करने पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

ग्राम गौरहारी निवासी महेंद्र पुत्र दुर्जन व केश कुमार पुत्र गया प्रसाद सोमवार की रात करीब 8 बजे चरखारी से गौरहारी गांव जा रहे थे। जैसे ही गुढ़ा गांव के तालाब की पुलिया के पास पहुंचे तभी चरखारी की तरफ से पीछा करते आ रहे तीन सशस्त्र बाइक सवार बदमाशों ने बाइक ओवरटेक करके महेंद्र और केश कुमार की आंखों में लाल मिर्च का पाउडर झोंक दिया। जिससे दोनों बाइक सवार नीचे गिर गए। तभी लुटेरों ने दोनों को तमंचा लगा दिया। केश कुमार के पास से दो हजार और महेंद्र के पास से 1500 रुपये और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। आंखों में मिर्च का पाउडर पड़ा होने के कारण वह लुटेरों की बाइक का नंबर नहीं देख सके। बाद में पीड़ितों ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। 100 डायल के सिपाही पीड़ितों को कोतवाली चरखारी ले आए। पीड़ितों ने घटना की तहरीर कोतवाली चरखारी में दे दी है। पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी उपचार के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी अनूप दुबे का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें