महोबा। शहर के छजमनपुरा में बिजली की शॉर्ट-सर्किट से मकान में लगी आग से दो लाख रुपये का माल जलकर बर्बाद हो गया। पड़ोसियों की एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
पीड़ित ने सरकारी सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
छजमनपुरा निवासी सुशील तिवारी शुक्रवार की रात परिवार समेत मकान में सोया था। तड़के सुबह करीब चार बजे मकान में आग लग गई। लपटे देख शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी एकत्र हो गए और पानी लाकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक मकान में रखी गृहस्थी, कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर बर्बाद हो गया।