फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: उर्मिल बांध में छलांग लगा युवक ने दी जान

विज्ञापन
फोटो 23 एमएएचपी 19 परिचय-उर्मिल बांध में कूदे युवक की तलाश करते एसडीआरएफ के जवान। संवाद
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। महोबा में प्रेम-प्रसंग के चलते एक स्नातक छात्र ने उर्मिल बांध में कूदकर जान दे दी। इससे पहले युवक ने अपनी बहन को व्हाट्सएप पर ऑडियो संदेश भेजकर मां को मरने की सूचना देने को कहा था। 24 घंटे बाद शनिवार शाम को एसडीआरएफ टीम ने युवक का शव बांध से खोज निकाला। मृतक के बड़े भाई अशोक कुमार ने बताया कि प्रेमिका उसके भाई पर शादी का दबाव बना रही थी, इसी के चलते उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन



अतरारमाफ गांव निवासी वीरेंद्र कुमार उर्फ वीरू (21) शुक्रवार को साईं कॉलेज महोबा से परीक्षा देकर घर लौटा था। उसका एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उसने शादी की बात मां को बताई तो मां ने उसे डांट दिया। इसके बाद वह घर से निकल गया और शाम करीब छह बजे यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित उर्मिल बांध में छलांग लगा दी। इससे पहले युवक ने अपनी बहन को ऑडियो संदेश भेजा। इसमें उसने कहा कि मेरी वजह से किसी की इज्जत नहीं जाएगी और मैं भी नहीं बचूंगा। मम्मी को बता देना मैं बांध पर हूं और मर गया।


परिजनों को यह संदेश मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। बांध के किनारे युवक का मोबाइल और चप्पल मिली। तब राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल को सूचना दी गई। शनिवार को पूरे दिन बचाव दल युवक की तलाश में जुटा रहा और शाम छह बजे युवक का शव बांध में बरामद हुआ।
विज्ञापन



थानाध्यक्ष ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच कराई जा रही है। शव को खोजकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक इस मामले में किसी भी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके।

फोटो 23 एमएएचपी 19 परिचय-उर्मिल बांध में कूदे युवक की तलाश करते एसडीआरएफ के जवान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें