फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: 43.3 वर्गमीटर में मिली 8.11 किलो मूंगफली की उपज

विज्ञापन
फोटो 03 एमएएचपी 17 परिचय-चांदों गांव में मूंगफली की क्राप कटिंग कराते एडीएम इंद्रनंदन सिंह। स्र
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड के महोबा की धरती मूंगफली की फसल के लिए बेहतर है। यही वजह है कि जिले में मूंगफली की खेती का दायरा साल दर साल बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को शहर के निकट स्थित चांदों गांव में मूंगफली फसल की क्रॉप कटिंग कराई। तब 43.3 वर्गमीटर में 8.115 किलोग्राम उपज मिली। इस हिसाब से प्रति हेक्टेयर 18.740 क्विंटल मूंगफली की उपज का आंकलन किया गया।
विज्ञापन

मूंगफली की फसल की औसत पैदावार के आंकलन के लिए अपर जिलाधिकारी इंद्रनंदन सिंह, अपर सांख्यिकीय अधिकारी लालता प्रसाद यादव, राजस्व निरीक्षक देशराज, रजनी गौतम, बीमा कंपनी के प्रतिनिधि रामसरन चांदों गांव में किसान मनकी के खेत पर पहुंचे। इस दौरान खेत में खरीफ फसल के दौरान लगाई गई मूंगफली की फसल की क्रॉप कटिंग कराई गई। पहले खेत की नाप की गई। इसके बाद क्रॉप कटिंग का काम शुरू हुआ। क्राॅप कटिंग के दौरान 43.3 वर्गमीटर में मूंगफली की उपज 8.115 किलोग्राम प्राप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें