फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल पहले करें पेंशनरों की फाइल तैयार : डीएम

Thu, 17 Dec 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन संबंधी फाइल एक साल पहले तैयार करने के निर्देश दिए है, जिससे पेंशन स्वीकृत होने में किसी भी तरह की परेशानी न आए और पेंशनर को सेवानिवृत्त होने के बाद समय से पेंशन मिलने लगे। उन्होंने कहा कि यदि पेंशनरों को पेंशन में किसी भी तरह की दिक्कत आई तो इसके लिए विभागाध्यक्ष जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी गुरुवार को कोषागार सभागार में पेंशनर्स दिवस के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपनी उम्र का दो तिहाई हिस्सा नौकरी में गवां देते है, लेकिन सेवानिवृत्त होने के बाद वह अपने ही कार्यालयों में पेंशन के कागजात बनवाने के लिए भटकता रहता है। इसलिए विभागाध्यक्ष पहले पेंशन संबंधी प्रपत्र तैयार कर पेंशन स्वीकृति के लिए भेजे। इस मौके पर वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा कि कोषागार से पेंशन संबंधी दिक्कत यदि पेंशनरों को आती है तो वह कोषागार कार्यालय में अवगत कराएं । इस मौके पर पेंशनर रामकली ने बताया कि स्टेट बैंक चरखारी द्वारा उसने किसान क्रेडिट कार्ड बनवाया था, लेकिन सूखे के चलते फसलें बर्बाद हो जाने के कारण वह क्रेडिट कार्ड का पैसा जमा नहीं कर सकी। शासन ने भी वसूली पर रोक लगा दी, लेकिन एसबीआई के कर्मचारी क्रेडिट कार्ड की वूसली उसकी पेंशन से कर रहे हैं। जिस पर जिलाधिकारी एसबीआई के प्रबंधक को पेंशन से वसूली न करने के निर्देश दिए। वर्ष 2004 से पेंशनर संतोष कुमारी का सामूहिक बीमे का भुगतान नहीं हो रहा है, इसकी शिकायत उसके बेटे ओमप्रकाश त्रिपाठी ने पेंशनर्स दिवस में की। इस पर जिलाधिकारी ने वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा हमीरपुर को पत्र भेजकर समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर तमाम पेंशनरों ने अपनी अपनी समस्याओं से रूबरू कराया। पेंशनर्स दिवस पर सहायक कोषाधिकारी प्रमोद कुमार रिछारिया, मुकेश सक्सेना के अलावा राममोहन, मोहम्मद कासिम सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें