फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: खेत पर फसल काट रही महिला की गोली मारकर हत्या

Wed, 25 Mar 2026 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के बिलवई गांव में खेत पर फसल काट रही महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। खेत पर महिला के अचेत अवस्था में मिलने पर परिजन सांप के डंसने से मौत होने की आशंका जताते रहे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने से मौत की पुष्टि हुई है। परिजनों ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन




बिलवई गांव निवासी श्यामवती (50) सोमवार की दोपहर खेत पर चने की फसल काटने गई थी। वहां वह अचेत अवस्था में मिली थी। शुरुआती दौर में परिजन सांप के डंसने से हालत बिगड़ने की आशंका जताते हुए जिला अस्पताल लाए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीने में घाव होने और खून निकलने पर आशंका हुई। एक्सरे में शरीर में गोली के छर्रे पाए गए, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गोली लगने से मौत की पुष्टि हुई है। बेटे नीरज ने बताया कि उसके बहनोई की पत्नी अपनी बेटे के साथ मायके आई थी और बाद में लापता हो गई थी। इसी बात को लेकर दामाद ने जान से मारने की धमकी दी थी। इसी के चलते घटना को अंजाम दिया गया।



अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह का कहना है कि महिला का शव जिला अस्पताल में आने पर परिजनों ने सर्पदंश की आशंका जताई थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो शरीर में घाव से ब्लीडिंग हो रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गन शॉट इंजरी की पुष्टि हुई है। परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। घटना की जांच और खुलासे के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। उसकी जांच की जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें