फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: अलाव ताप रहे चौकीदार को डंपर ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/कानपुर। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हमीरपुर चुंगी के पास अलाव ताप रहे चौकीदार को डंपर ने कुचल दिया। हादसे में चौकीदार की मौत हो गई। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। उधर, अन्य सड़क दुर्घटनाओं में चचेरे भाइयोंं समेत छह लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

थाना कबरई के गंज गांव निवासी पप्पू अहिरवार (50) हाईवे पर हमीरपुर चुंगी के पास स्थित एक कार गैराज में रहकर चौकीदारी करता था। बुधवार की रात गैराज बंद होने पर ठंड से बचाव के लिए उसने गैराज के बाहर अलाव जलाया और तापने लगा। तभी एक चालक ने डंपर बैक करते हुए चौकीदार को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। देर रात राहगीरों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन व उसके चालक की तलाश कर रही है। बृहस्पतिवार की सुबह जिला अस्पताल पहुंचे भाई मनमोहन ने बताया कि रात को अलाव तापते समय बैक हो रहे डंपर से कुचलकर उसकी मौत हो गई।
जनपद छतरपुर के करहरी गांव निवासी सुनील (28) बुधवार की रात बाइक से चचेरे भाई संतोष (32) के साथ किसी कार्य से महोबा आ रहा था। तभी बिच्छूपहाड़िया के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायल संतोष ने बताया कि कार की टक्कर से उन्हें चोटें आईं। इसी तरह पहाड़ी निवासी अंजू, कुम्हड़ौरा निवासी शशिकांत, नयापुरा नैकाना निवासी बृजभान व कानपुर निवासी आकाश अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें