फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: खाद वितरण के दौरान धक्का-मुक्की में गिरी दीवार, महिला घायल

Tue, 16 Dec 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 15 एमएएचपी 10 परिचय-समिति के बाहर धक्का-मुक्की के दौरान इस तरह गिरी दीवार। संवाद
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। ब्लॉक कबरई के साधन सहकारी संघ श्रीनगर में यूरिया वितरण के दौरान पहले खाद पाने के लिए अफरा-तफरी मच गई। किसानों की धक्का-मुक्की के बीच एक दीवार भरभराकर गिर गई। इस दौरान सड़क किनारे से निकल रही एक महिला मलबे की चपेट में आकर घायल हो गई और दो बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि दीवार के ऊपर भी कुछ किसान बैठे थे, वह बाव-बाल बच गए।
विज्ञापन

सोमवार को सहकारी संघ श्रीनगर में खाद लेने के लिए सैकड़ों महिला व पुरुष किसान पहुंच गए। लंबी-लंबी कतारों में लगे किसानों को पुलिस की मौजूदगी में टोकन बांटे जा रहे थे। कई किसान समिति की बाउंड्री में बैठे थे। धक्का-मुक्की के दौरान अचानक दीवार गिर गई। मलबे की चपेट में आने से खेत जा रही महिला दाऊपुरा निवासी सरजू (45) घायल हो गई जबकि किसान अनंतराम और ज्ञान सिंह की बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। घायल महिला को सीएचसी श्रीनगर में भर्ती कराया गया है। घटना से करीब एक घंटे तक खाद वितरण प्रभावित रहा। सहकारी संघ के सचिव राजकुमार सिंह ने बताया कि समिति में 500 बोरी यूरिया आई थी। टोकन के अनुसार किसानों को खाद वितरण कराया जा रहा है। भीड़ के दबाव में आने से दीवार गिरी है।

फोटो 15 एमएएचपी 10 परिचय-समिति के बाहर धक्का-मुक्की के दौरान इस तरह गिरी दीवार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें