फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: हाईटेंशन लाइन से छूने से ट्राला में लगी आग, नगदी व कागजात जले

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। झांसी-मिर्जापुर व कानपुर-सागर हाईवे को जोड़ने वाले बाईपास मार्ग पर सोमवार की शाम ट्राला मोड़ते समय उसका अगला हिस्सा हाइटेंशन लाइन से छू गया। इससे अगले हिस्से में करंट उतरने से आग लग गई। आग लगते ही चालक, परिचालक और एक अन्य व्यक्ति ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग बुझाई।
विज्ञापन


जनपद कानपुर देहात के तुर्कीमऊ निवासी परिचालक अभिमन्यु सिंह ने बताया कि वह चालक प्रहलाद सिंह के साथ गिट्टी खरीदने के लिए पत्थरमंडी कबरई आया था। बाईपास मार्ग पर चालक ट्राला को मोड़ रहे थे। इसी दौरान ट्राला का अगला हिस्सा सड़क किनारे से निकली बिजली की हाईटेंशन लाइन से छू गया। करंट लगते ही ट्राला के केबिन में नीचे की तरफ से आग भड़क उठी और धुआं उठने लगा।


ट्राला में करंट आने पर केबिन में मौजूद चालक, परिचालक व एक अन्य व्यक्ति ने हाथों में तौलिया लपेटकर और चप्पलें पहनकर सावधानी से वाहन से नीचे कूदकर जान बचाई। सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई तो कुछ ही देर में दमकल गाड़ी आ गई। दमकलकर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। परिचालक ने बताया कि आग से करीब 40 हजार की नकदी व ट्राला के कागजात जल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें