महोबा। शादी समारोह के दौरान चोर ने बैग से 70 हजार रुपये पार कर दिए। कोतवाली चरखारी के सूपा गांव निवासी निर्मल राजपूत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी भांजी गुड़िया की शादी बुधवार को शहर के मोहल्ला शेखूनगर स्थित एक होटल में थी। बृहस्पतिवार को विदाई की तैयारियां चल रही थीं। तभी चोर ने बैग में रखे 70 हजार रुपये निकाल लिए और भाग गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने पुलिस से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। (संवाद)