फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: जलापूर्ति समस्या के सर्वे को अजनर पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। अजनर में नमामि गंगे परियोजना के तहत बनी पानी की टंकी से नियमित जलापूर्ति न होने की शिकायत पर मंगलवार को एक टीम ने जलापूर्ति का सर्वे किया। समाजसेवी राकेश द्विवेदी ने सोमवार को ग्रामीणों के साथ जिलाधिकारी गजल भारद्वाज को शिकायत सौंपी। उन्होंने बताया, टंकी बनने पर भी कस्बे के लोगों को पेयजल नहीं मिल रहा।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच व समस्या के समाधान का भरोसा दिया। उनके निर्देश पर ईगल कंपनी की दो सदस्यीय टीम अजनर पहुंची। टीम ने मोहल्ला कुरयाना, चंदेल, बुधौरिया और अनुसूचित बस्ती में जलापूर्ति का सर्वे किया। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं टीम को बताई। प्रबंधक ने कहा, सर्वे रिपोर्ट अधिकारियों को भेजकर शीघ्र समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें